सीसीटीवी में कैद हुई यूपी पुलिस की गुंडई, देखिए वीडियो

मैनपुरी में करहल थाने की पुलिस ने एक ज्वैलर की शॉप पर जाकर गुंडई की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस की गुंडई की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है। ज्वैलर्स के साथ थाना करहल पुलिस ने ये बदसलूकी की है। 18 जुलाई को थाने के एसएसआई सियाराम के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने घरेलू बंटवारे के मामूली विवाद में प्रतिष्ठान पर बैठे ज्वैलर्स अनिल कुमार से बदसलूकी और मारपीट की। उसके बाद पुलिस ने थाना ले जाकर उन्हें पीटा। जब मीडिया ने एसएसआई सियाराम से मामले में जानकारी चाही तो वह मीडिया पर भी बरस पड़े।

सीसीटीवी में कैद हुई यूपी पुलिस की गुंडई, देखिए वीडियो

घटना थाना करहल इलाके के मुख्य बाजार की है। यहां ज्वैलर्स अनिल कुमार का प्रतिष्ठान है। अनिल कुमार का घरेलू बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। उनके पिता ने इस सम्बन्ध में उनके खिलाफ थाना पुलिस को एक प्रार्थनापत्र दिया था। उसी को लेकर बीती 18 जुलाई को थाना करहल के एसएसआई सियाराम के नेतृत्व में अनिल कुमार के प्रतिष्ठान पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अनिल कुमार को सम्भलने का भी मौका नहीं दिया। वह कहते रहे कि अपनी तिजोरी बंद कर दें और शर्ट पहन लें तब आपके साथ चलते है, लेकिन पुलिस वालों ने उनकी एक नहीं सुनी।

ज्वैलर्स अनिल कुमार के साथ खराब बर्ताव करते हुए उनके साथ पुलिस ने मारपीट की। पुलिस द्वारा की बदसलूकी की तस्वीरें शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। ज्वैलर्स ने पुलिस पर लूटपाट का आरोप भी लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+