यूपी पुलिस ने असलहा रखने के शक में बेगुनाह को पीटा, देखिए VIDEO
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला के बकेवर थाना के महेवा चौकी में पुलिस का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां पर पुलिसवाले एक निर्दोष व्यक्ति को पीटते नजर आए। बेशर्म पुलिस ने उस आदमी की एक न सुनी और उसे पीटती रही। यह शख्स महेवा पेट्रोल पम्प पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिये आया था तभी डायल 100 को पता लगा कि इस शख्स के पास अवैध असलहा है। जब डायल 100 पुलिस ने पेट्रोल पंप से इस शख्स को गिरफ्तार करना चाहा, तो उसने इसका विरोध किया तभी डायल 100 पुलिस ने महेवा चौकी पुलिस को पेट्रोल पंप पर बुला लिया।

पुलिस को अवैध असलहे की मिली थी सूचना
महेवा चौकी पुलिस ने बिना पूछताछ किये इस शख्स को पेट्रोल पंप पर पीटना शुरू कर दिया और पीटते हुए इस शख्स को डायल 100 की कार में बैठाकर थाने ले गए। वहां इस शख्स के असलहे की जांच की गई तो वह लाइसेंसी निकला। बाद में इस शख्स को महेवा चौकी पुलिस ने रिहा कर दिया।

बाद में शख्स निकला निर्दोष
सवाल उठता है कि एसएसपी को गुडवर्क दिखाने के चक्कर मे महेवा चौकी पुलिस आखिर इतनी जल्दी में क्यों थी कि उसने एक निर्दोष शख्स को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। सच तो यह है, कि ऐसे पुलिसवाले ही खाकी को मित्र पुलिस के बनाने के अभियान पर कालिख पोत रहे हैं। महेवा चौकी पुलिस ने जिस शख्स को पीटा, वो पास के कस्बे नगला पलटू का रहने वाला है और इसका नाम अरविंद कुमार है।

लाइसेंसी निकला असलहा लेकिन पिट गया शख्स
वहीं जब इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल एक व्यक्ति था जिसे थाना बकेवर एसओ ने चेक किया था कि राइफल ठीक नहीं है लेकिन जांच के बाद स्पष्ट हो गया था कि राइफल एक नंबर की थी और उसका लाइसेंस भी उसके पास था। जांच के बाद उसको जाने दिया था।












Click it and Unblock the Notifications