UP Panchayat Chunav 2021: तीसरे चरण में 73 फीसदी मतदान
लखनऊ, 26 अप्रैल: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव रहे हैं। पंचायत चुनाव में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हुआ। राज्य के 20 जिलों में आज वोट डाले गए। तीसरे चरण में 73 फीसदी मतदान हुआ है। आज शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया में मतदान हुआ है। प्रदेश में कुल चार चरण में पंचायत के चुनाव होने हैं। तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। आखिरी चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी 75 जिलों में वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

LIVE Feed
READ MORE
उत्तर प्रदेश: अस्पताल के बाहर इंतजार, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लंबी कतारें













Click it and Unblock the Notifications