UP Updates: BJP ने निकाय चुनाव में झोंकी ताकत, दूसरी लिस्ट पर टिकी दावेदारों की निगाहें

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने निकाय चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जल्द ही सीएम योगी निकाय चुनाव के लिए अपनी रैलियों की शुरूआत करेंगे। बीजेपी इस बार सभी 17 सीटें जीतने का दावा कर रही है।

योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी अपनी पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में यूपी की 17 में से 10 महापौर सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इनमें अधिकांश वो सीटें शामिल थीं जहां पहले चरण के तहत चार मई को मतदान होना है। वहीं दूसरे चरण के टिकट के दावेदार अब संगठन की अगली लिस्ट के इंतजार में पार्टी मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि यूपी राज्य भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि पार्टी आलाकमान से मंजूरी के बाद दूसरी सूची जल्दी घोषित की जाएगी।

CM योगी जल्द शुरू करेंगे निकाय चुनाव का प्रचार

बीजेपी ने आगामी निकाय चुनावों में इस बार कई मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के साथ ही ऐसी सीटों पर जहां बड़े नाम दावा कर रहे थे वहां आम कार्यकर्ताओं को टिकट पकड़ाया है। अब सभी की निगाहें दूसरी सूची पर टिकी हैं जिसके जल्द ही घोषित होने की संभावना है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी भी जल्द ही निकाय चुनाव के रैलियों की शुरूआत करेंगे जिसका खाका खींचा जा चुका है।

लखनऊ-काशी-गोरखपुर की सीटें घोषित कर चुकी है बीजेपी

पहली सूची में, भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्वाचन क्षेत्रों वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के मेयर प्रत्याशियों और पार्षदों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी के रणनीतिकारों की माने तो अल्पसंख्यकों से जुड़ने के लिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' के संकलन की एक उर्दू किताब भी तैयार कर रही है जिसे एक लाख घरों में बांटा जाएगा।

सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर हो रहा काम

यूपी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी कहते हैं कि,

सरकार की पहल बिना किसी पूर्वाग्रह के सभी के लिए शुरू की गई है। यह हमारी यूएसपी होगी क्योंकि पहली बार वोट बैंक की राजनीति के लिए किसी समुदाय या जाति का शोषण नहीं किया जा रहा है। सरकार सबका साथ और सबका विकास की रणनीति पर काम कर रही है।

विधानसभा के बाद बीजेपी ने जीते कई उपचुनाव

यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने कई उपचुनाव जीते हैं। रामपुर-आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव हो या रामपुर (सदर) विधानसभा सीट का उपचुनाव हो। बीजेपी यहां भी जीत दर्ज करने में सफल रही। बीजेपी को यहां मिली जीत इस मायने भी काफी अहम थी क्योंकि इस सीटें मुस्लिम बाहुल्य सीटें थीं। इस प्रयोग के बाद ही बीजेपी ने निकाय चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया है।

इस बार निकाय चुनाव में मुस्लिम पर भी भरोसा

इसी समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस बार बीजेपी ने निकाय चुनावों में पार्टी ने लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज की नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में 35 से अधिक मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। ये संख्या दूसरे दौर की सीटों में बढ़ सकती है, जिसकी घोषणा भाजपा जल्द करेगी। सूत्रों की माने तो पार्टी की दूसरी सूची एक-दो दिन में आ सकती है। पहली सूची की तरह दूसरी सूची में भी समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+