UP nikay chunav 2023: अमेठी में स्मृति ईरानी का जलवा बरकरार, जानें किस पार्टी के खाते में आईं कितनी सीटें

अमेठी नगर पंचायत पर भले ही बीजेपी ने कब्जा जमाया हो लेकिन वार्ड के नतीजे बेहद ही चौंकाने वाले हैं। अमेठी के गौरीगंज में भी बीजेपी जीती है।

uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में हुए निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके है। राज्य की सभी 17 नगर निगम पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। वहीं बीजेपी ने 425 नगर पंचायतों पर अपना कब्जा जमाया। इनमें एक है अमेठी नगर पंचायत। जहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं।

अमेठी नगर पंचायत पर भले ही बीजेपी ने कब्जा जमाया हो, लेकिन वार्ड के नतीजे बेहद ही चौंकाने वाले हैं। अमेठी के गौरीगंज में भी बीजेपी जीती है। यह सीट हाल ही में सपा विधायक द्वारा बीजेपी की महिला प्रत्याशी के पति की पिटाई होने के चलते सुर्खियों में आया था।

अमेठी में दो नगरपालिका, दो नगरपंचायतों के 31 मतदान केंद्रों के 85 बूथों पर 4 अध्यक्ष और सभासदों के लिए वोट डाले गए थे।चार निकाय वाले अमेठी जिले में बीजेपी ने दो नगर पंचायतों और एक नगर पालिका पर अपना कब्जा कर लिया।

नगर पंचायत अमेठी में बीजेपी कैंडिडेट अंजू कसौधन चुनाव जीतकर अध्यक्ष बन गई। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रीना जायसवाल को चुनाव हराया। इस सीट पर दिन भर रुझानों में पार्टियां आगे पीछे होते रहे।

नगरपालिका गौरीगंज सीट इस बार बीजेपी ने समाजवादी पार्टी से छीन लिया। यहां समाजवादी पार्टी ने तारा देवी को मैदान में उतारा था। जिन के मुकाबले में बीजेपी ने रश्मि सिंह को कैंडिडेट बनाया। रश्मि सिंह चुनाव जीत गई हैं।

नगर पालिका परिषद जायस में एक दशक बाद कांग्रेस ने शानदार वापसी किया है। इस सीट पर बीजेपी का कब्जा था। इस बार कांग्रेस ने मनीषा चौहान को कैंडिडेट बनाया। कांग्रेस ने 10132 मत प्राप्त किया। वहीं बीजेपी ने इनके मुकाबले निवर्तमान चेयरमैन महेश सोनकर की पत्नी बीना सोनकर को प्रत्याशी बनाया था।

नगर पंचायत मुसाफिरखाना में बीजेपी प्रत्याशी बृजेश गुप्ता कठिन संघर्ष के बाद चुनाव जीतने में कामयाब रहे। यहां निर्दलीय प्रत्याशी फिरोज ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। बृजेश गुप्ता 1681 मत प्राप्त किए वही निर्दल प्रत्याशी 1474 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान रहे।

इसे भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav Result: आजम के गढ़ में 'आप' की एंट्री, झाड़ू ने किया सफाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+