UP Nikay Chunav Result: आजम के गढ़ में 'आप' की एंट्री, झाड़ू ने किया सफाया
UP निकाय चुनाव में आजम खान के गढ़ में AAP ने सेंधमारी कर नगर पालिका में झाड़ू को काबिज करा लिया। यहां आप की प्रत्याशी सना खानम नगर पालिका अध्यक्ष बनने जा रही हैं।

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कई सीटों पर चौकांने वाले परिणाम सामने आए हैं। इनमें से एक सीट रामपुर नगर पालिका है। यह इलाका सपा नेता आजम खान के प्रभाव वाली सीट है और यहां से सपा का प्रत्याशी ही नपा अध्यक्ष पद पर काबिज होता रहा है। शनिवार को आए चुनाव परिणाम में यहां झाड़ू का जोर चल गया और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सना खानम की जीत के साथ ही AAP ने खाता खोल लिया।
यूपी निकाय चुनाव में रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम विजय हुई हैं। बड़े ही नाटकीय तरीके से उनकी राजनीति में एंट्री, नामांकन के एक दिन पहले निकाह, दूसरे दिन AAP से टिकट और अब 10 हजार 958 वोटों से शानदार जीत मिली है। सबसे अहम बात यह है कि रामपुर नगर पालिका सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। जबकि यह क्षेत्र सपा के धाकड़ नेता आजम खान के प्रभाव वाला क्षेत्र है। सना खानम की जीत ने सभी को चौंका दिया है। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी और सपा प्रत्याशी को शिकस्त है। सना को 43 हजार 115 वोट मिले तो भाजप प्रत्याशी को 32 हजार 157 और सपा प्रत्याशी को 16269 वोट मिले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी का 963 वोट मिल सके हैं। इधर प्रदेश में सभी 17 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा को नगर पालिका और नगर पंचायातों में भारी बहुमत मिला है।
Recommended Video

नामांकन के एक दिन पहले ही निकाह किया था
रामपुर नगर पालिका की विजय प्रत्याशी सना खानम का राजनीति और टिकट से लेना देना नहीं था। नामांकन के एक दिन पहले ही उनका निकाह कांग्रेस नेता मामून शाह से हुआ था और शाम को उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा कर दी थी। यह पूर्व निर्धारित था, जिस कारण ठीक दूसरे दिन सना खानम को पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर देकर उन्हें टिकट दिया गया था। यह सीट महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications