UP Nikay Chunav 2023: बीएसपी ने 30 वार्डों की सूची की जारी, शाहीन बानो को दिया लखनऊ मेयर का टिकट
यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए बीएसपी ने शाहीन बानो को लखनऊ मेयर पद का टिकट दिया है। वहीं, 30 वार्डों की सूची जारी कर दी है। यहां देखें लिस्ट...

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार 14 अप्रैल को पहली सूची जारी की है। बीएसपी ने 30 वार्डों की सूची जारी करते हुए लखनऊ से मेयर पद पर शाहीन बानो को टिकट दिया हैं।
शाहीन बानो मोहम्मद सरवन मलिक की पत्नी हैं। सरवन मलिक उत्तरी क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा BSP ने लखनऊ के 30 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। यहां देखें लिस्ट....
Recommended Video

1- अटल बिहारी बाजपेई वार्ड से सुमन गौतम को टिकट दिया है।
2- शारदा नगर द्वितीय से अन्जू गौतम को BSP ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
3- महाराजा बिजली पासी वार्ड से कमला कश्यप को टिकट दिया है।
4- सरोजनी नगर प्रथम वार्ड से रन्नो देवी को बीएसपी ने टिकट दिया।
5- खरिका प्रथम वार्ड से माया चौधरी को BSP ने प्रत्याशी बनाया है।
6- खरिका द्वितीय वार्ड से सरोज देवी को BSP ने प्रत्याशी बनाया है।
7- हिन्द नगर वार्ड से दिलीप रावत ने BSP ने टिकट दिया है।
8- विद्यावती तृतीय से सावित्री देवी को प्रत्याशी बनाया है।
10- विद्यावती प्रथम वार्ड से सोमलता को BSP ने टिकट दिया है।
11- न्यू हैदर तृतीय वार्ड से अमित सिंह यादव को बसपा ने टिकट दिया।
12- कल्याण सिंह वार्ड से सर्वेश कुमार को BSP ने प्रत्याशी बनाया है।
13- न्यू हैदर द्वितीय वार्ड से पुत्ती लाल वर्मा को टिकट दिया है।
14- न्यू हैदर प्रथम वार्ड से कैसर जहां को BSP ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
15- जानकीपुरम प्रथम से कंचन मिश्रा तो BSP ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
16- फैजुल्लागंज प्रथम से कीर्ति सिंह को BSP ने प्रत्याशी बनाया।
17- इंदिरा प्रियदर्शिनी से रुचि राजपूत को BSP ने प्रत्याशी बनाया।
18- बाबू जगजीवन राम वार्ड से कुलदीप वर्मा को बसपा ने अपना उम्मीदवार बनाया।
19- मालवीय नगर वार्ड से विशाल कुमार काशी को बसपा ने टिकट दिया है।
20- अम्बेडकरनगर वार्ड से उर्मिला बौद्ध को BSP ने प्रत्याशी बनाया।
21- शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड से राजपाल रावत को बीएसपी ने उम्मीदवार बनाया।
22- शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड से अंजली मौर्य को टिकट दिया है।
23- चिनहट प्रथम से दुर्गेश प्रजापति को BSP ने प्रत्याशी बनाया।
24- जानकीपुरम तृतीय से बाबूलाल रावत को BSP ने टिकट दिया है।
25- चिनहट द्वितीय से शिवा भारती को BSP ने प्रत्याशी बनाया।
26 -लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से राम विलास को बीएसपी ने टिकट दिया।
27- खरगापुर सरसवां वार्ड से अमित गौतम को बसपा ने प्रत्याशी बनाया।
28- मोल्हेराम गौतम को भरवारा मल्हौर वार्ड से टिकट दिया है।
29- रन्नो देवी को शारदा नगर प्रथम से चुनावी मैदान में उतारा है।
30- दिलीप रावत को हिंद नगर से चुनावी मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications