UP Nikay Chunav 2023: बसपा ने जारी की महापौर कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, जानिए कहां किसे मिला मौका
यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपने महापौर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। बीएसपी ने 10 नगर निगमों के लिए मेयर कैंडिडेट के नामों की घोषणा की है।

UP Nikay Chunav 2023: बसपा ने प्रथम चरण के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जिन नगर निगम सीटों के लिए कैंडेड्स का नामों का ऐलान किया है उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज समेत 10 नगर निगमों के नाम शामिल हैं।
बसपा ने यूपी के 17 नगर निगम सीटों में जिन 10 के लिए उम्मीदवारों (BSP mayor candidates list) के नाम का ऐलान किया है उनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, झांसी, सहारनपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद और गोरखपुर की सीटें शामिल हैं।
बहुजन समाज पार्टी ने इस बार आगरा निगम से लता, मथुरा वृंदावन से राजा मोहितासिम अहमद, फिरोजाबाद से रूखसाना बेगम, झांसी में भगवान दास फुले, सहारनपुर से खादिजा मसूद, लखनऊ से शाहीन बानो, वाराणसी से सुभाष चंद्र माझी, प्रयागराज से सईद अहमद, मुरादाबाद से मोहम्मद यामीन और गोरखपुर से नवल किशोर नाथानी (अग्रवाल) को मौका मिला है।
सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर जारी बसपा प्रत्याशियों सूची देखें-
17 सीटों की मेयर में से 9 आरक्षित
यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की अंतिम अधिसूचना के अनुसार, आगरा के महापौर सीट अनुसूचित जाति (महिला), झांसी की सीट अनुसूचित जाति(एससी), शाहजहांपुर और फिरोजाबाद की सीट ओबीसी (महिला), सहारनपुर और मेरठ की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. वहीं वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की 8 महापौर सीटें सामान्य घोषित की गई हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications