UP News: 2024 से पहेल योगी सरकार पश्चिम के किसानों को अगले महीने देगी बड़ा तोहफा, जानिए क्या है खास
New Sugar Mill Bijnor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही अब पश्चिम के किसानों को गन्ने के नए पेराई सत्र के दौरान नई चीनी मिल का तोहफा मिलने जा रहा है। अधिकारियों की माने तो अक्टूबर से शुरू होने वाले अगले गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के दौरान उत्तर प्रदेश को निजी क्षेत्र में एक नई चीनी मिल मिलेगी।

बिंदल समूह ने बिजनौर में बनाई है नई चीनी मिल
अधिकारियों ने बताया कि बिंदल समूह के स्वामित्व वाली नई मिल बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में स्थित है। इसकी क्षमता 1,000 टीसीडी गन्ना पेराई करने की है। हाल के वर्षों में निजी क्षेत्र ने राज्य में नई चीनी मिलें नहीं खोली हैं। गन्ना पेराई सत्र 2016-17 के दौरान राज्य में 116 चीनी मिलें चल रही थीं। उस समय समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में आज़मगढ़ के सठियावां में सहकारी क्षेत्र की नई मिल की शुरुआत की गई थी।
पूर्वांचल में भी योगी ने पुरानी मिलों को चालू कराया
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्वांचल में पिपराइच और मुंडेरवा में मौजूदा चीनी मिलों के कायाकल्प और क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के कारण इन मिलों को फिर से खोला गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के दौरान बागपत जिले में छपरौली चीनी मिल का संचालन शुरू हुआ।
प्रदेश में आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
जून में मिली थी छाता चीनी मिल के पुरुद्धार की मंजूरी
इससे पहले, पिछले जून में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मथुरा जिले के छाता में बंद पड़ी चीनी मिल के पुनरुद्धार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। दैनिक गन्ना पेराई क्षमता बढ़ाने को मंजूरी देने के अलावा, कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र की निष्क्रिय संपत्ति को लॉजिस्टिक हब और वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया।
क्या कहते हैं गन्ना मंत्री
गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि नई डिस्टिलरी और लॉजिस्टिक हब की स्थापना के साथ चीनी मिल के पुनरुद्धार से मथुरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक विकास को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इससे कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज फेडरेशन लिमिटेड ने छाता चीनी मिल और डिस्टिलरी परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है।












Click it and Unblock the Notifications