UP News: ऐसी महिलाओं के लिए सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम, 10 जिलों में बनेंगे शक्ति सदन, मिलेंगी ये सुविधाएं

UP News: घरेलू हिंसा और आपदा से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास प्रदान करने के साथ ही उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में शक्ति सदन संचालित किया जाएगा।

सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस पर कार्य कराया जाना है। शक्ति सदन खोलने के लिए 10 जनपदों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस शक्ति सदन में महिलाओं के रहने खाने के साथ ही सभी सुविधाएं सरकार द्वारा दी जाएगी।

UP News Yogi Government Scheme for Women

इस योजना को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा वित्तपोषित मिशन शक्ति से एक भवन किराए पर लिया जाएगा। भवन किराए पर लेने के बाद जरूरत के हिसाब से बदलाव करके सरकार यहां महिलाओं को सुविधाएं देना शुरू करेगी।

UP News: इन जनपदों में खुलेंगे शक्ति सदन

बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने शक्ति सदन खोलने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश के 10 जिलों का चयन किया है। अन्य जनपदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, अलीगढ़, कानपुर नगर, गोंडा, बस्ती, झांसी, चित्रकूट और सहारनपुर आदि जनपद का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही इन जिलों में शक्ति सदन खोलने के साथ ही प्रत्येक शक्ति सदन के सुचारू संचालन के लिए सरकार द्वारा सेवा प्रदाता के माध्यम से इन शक्ति सदनों में कर्मचारियों का चयन भी किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शक्ति सदन प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

शक्ति सदन में महिलाओं को मिलेंगे यह सुविधाएं

शक्ति सदन में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं और आपदा से प्रभावित महिलाओं को रहने और खाने की सुविधा दी जाएगी। एक शक्ति सदन में 50 महिलाओं को रखा जाएगा और उनका रहने और खाने की व्यवस्था मुफ़्त होगी। इसके साथ ही सरकार पीड़ित महिलाओं को कपड़े और प्राथमिक उपचार भी मुहैया कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+