UP News: योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने दिखाए तेवर, NEET मामले में राहुल गांधी पर साधा निशाना

UP News: भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा जिले के पीएसी ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास करने के साथ ही बच्चों और योग शिक्षकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया। इसके साथ ही नीट पेपर को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों ने सरकार को बदनाम करने साजिश से पेपर लीक करवाया है। उन्होंने कहा की किसके कहने पर पेपर लीक करने वाले आरोपी को बिहार में अतिथि गृह में में रुकने दिया गया यह भी जांच का विषय है।

up news jpg

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर कहा की जैसे अंधे के हाथ बटेर लग जाता है, वैसे ही राहुल गांधी के हाथ थोड़ा बटेर लग गया है। उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी के सवालों पर कहा कि दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे लोग देश की राजनीति में हैं, जिनको जमीन का कुछ पता नहीं है। उन्होंने आगे कहा की राहुल गांधी और उनके मित्र लोग प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में इतने अंधे हो गए हैं कि वह देश का कब विरोध करने लगते हैं उनको पता नहीं चलता है।

यह भी पढ़ें UP News: अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में बनेंगे VVIP अतिथि विश्राम गृह, सीएम योगी ने जारी किये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+