UP News: अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में बनेंगे VVIP अतिथि विश्राम गृह, सीएम योगी ने जारी किये निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग में अतिथि गृहों के निर्माण कराने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार कोदोनों अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, लेआउट, सुविधाओं और साज-सज्जा इत्यादि के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना के बाद अयोध्या में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल समेत देश-दुनिया से अनेक विशिष्ट-अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो रहा है। इनके प्रवास के लिए सुरक्षा और सुविधा के उत्कृष्ट मानकों के साथ गेस्ट हाउस की जरूरत है।

up
सीएम योगी ने कहा की इसी तरह प्रयागराज में गणमान्य जनों के बेहतर आतिथ्य के लिए एक सर्वसुविधायुक्त अतिथि गृह बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ कर दी जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशित किया कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे पर्यटन विभाग की भूमि अतिथि गृह के लिए बेहतर होगी। यहां लगभग साढ़े तीन एकड़ के क्षेत्र में अतिथि गृह बनाया जा सकता है। इस भवन की वास्तुकला में वैष्णव परंपरा की झलक हो, ऊंचाई श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से अधिक न हो।इसके अलावा प्रयागराज में करीब 10300 वर्ग मीटर एरिया में प्रस्तावित अतिथि गृह महर्षि दयानंद मार्ग पर होगा।

यह भी पढ़ें UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे प्रयागराज, आगामी उपचुनाव में किया भाजपा की जीत का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+