अच्छी खबर: होली के त्योहार पर भी Free Gas Cylinders देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने किया ऐलान

Free Gas Cylinders: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ऐलान किया गया कि होली के त्योहार पर भी लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि हाल ही में कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि इस बार दिवाली के मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उसके बाद शुक्रवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इसका शुभारंभ कर दिया।

up-news-yogi-government-is-giving-free-gas-cylinders-on-diwali

लाभार्थी के खाते में आएंगे रुपए
बताया गया कि उज्‍जवला योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने रुपए लगाकर नगद गैस सिलेंडर खरीदना होगा। गैस सिलेंडर लेने के बाद सरकार द्वारा उनके खाते में रुपए वापस भेज दिए जाएंगे। इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

यह भी बताया गया कि जिन लाभार्थियों के गैस कनेक्‍शन से उनका आधार कार्ड जुड़ा रहेगा, उनके खाते में ही रुपए वापस होंगे। जिनके खाते से अभी तक आधार कार्ड अटैच नहीं हैं, उन्‍हें तत्‍काल आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए भी कहा गया है।

इस दिवाली उत्तर प्रदेश के एक करोड़ पचहत्तर लाख लोगों को योगी सरकार का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इन लाभार्थियों को होली के त्योहार पर भी इसी तरह मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा।

देखें Video-

सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्‍यनाथ द्वारा शुक्रवार को महिलाओं को चेक वितरित कर इस योजना का शुभारंभ कर दिया गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि लोक कल्‍याण संकल्‍प के माध्यम से योगी सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश में एलपीजी की कमी को खत्म करने के लिए साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। उन्‍होंने कहा कि अगर फेफड़े कमजोर हों तो कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। कोरोना काल में कमजोर फेफड़े वालों की मौत हो गई। अगर 2016 में उज्ज्वला योजना नहीं आती तो कितने लोग कोरोना से मरते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+