UP News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटी योगी सरकार, भीड़ प्रबंधन पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश की सरकार पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटी है।

Shri Krishna Janambhoomi: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सीएम योगी के एजेंडे में सबसे उपर होता है और यही वजह है कि इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए इसको लेकर आदेश दिए गए हैं।

योगी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी तेज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के एक अधिकारी ने कहा कि यह त्योहार 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि को मनाया जाना है और हमें भक्तों के अच्छी संख्या में आने की उम्मीद है। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आठ दिनों तक उत्सव मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि मथुरा में सात सितंबर को जन्माष्टमी को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार के लिए कुछ ही हफ्ते बचे हैं। जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया और वहां मंदिर के अधिकारियों के साथ बातचीत की।

वरिष्ठ अधिकारी कर रहे तैयारियों की समीक्षा

मथुरा में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच, मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा, "बैठक का विचार यह सुनिश्चित करना था कि भक्तों के लिए उनकी यात्रा के दौरान सर्वोत्तम संभव उपाय किए जाएं।" श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने मंदिर प्रबंधन की ओर से अधिकारियों से मुलाकात की।

आठ दिनों तक मनाया जाएगा उत्सव

मंदिर से जुड़े एक पुजारी ने बताया कि त्योहार 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि को मनाया जाना है, और हमें भक्तों के अच्छे आगमन की उम्मीद है। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आठ दिनों तक उत्सव मनाया जाएगा।

पिछले बार हुए हादसे से सबक लेगी सरकार

तैयारियों की समीक्षा पिछले साल की घटनाओं से बचने के लिए भी की गई जब वृन्दावन के बांकेबिहारी में दो भक्तों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना को एक साल बीत जाने के बावजूद मंदिर में भीड़ प्रबंधन के लिए कोई स्थायी समाधान अभी तक नहीं निकाला जा सका है। इसको देखते हुए समय से पहले ही मथुरा में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+