UP Weather Update: न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट से बढ़ रही ठंड, जानिए यूपी के मौसम का हाल
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह कोहरा भी छाया रह रहा है। आइए जानते है मौसम विभाग के मुताबिक कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक, 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। सुबह शाम ठंड में बढ़ोतरी होगी। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। झांसी में अधिकतम तापमान 33.8℃ दर्ज कि गया। सबसे कम तापमान चुर्क में 16.2℃ रिकॉर्ड किया गया।
Recommended Video

Gorakhpur News: DDU University अंग्रेजी विभाग में “क्लिक्स एंड कैप्शन्स” प्रतियोगिता का आयोजन कल
मौसम विभाग के मुताबिक 14 नवंबर से ठंड में और बढ़ोतरी होगी। तापमान और गिरेगा। बुधवार और गुरुवार को भी सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। इस अवधि में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं 15, 16 और 17 नवंबर को मौसम साफ रहने के साथ ही सुबह के समय कही-कही पर धुंध और छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम ताप 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं प्रयागराज में अधिकतम और न्यूनतम 32 व 20, वाराणसी में 31 व 18 डिग्री, कानपुर में 17 व 32, गाजियाबाद में 18 व 31, गोरखपुर में 18 व 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications