Gorakhpur News: DDU University अंग्रेजी विभाग में “क्लिक्स एंड कैप्शन्स” प्रतियोगिता का आयोजन कल
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में 12 नवंबर को "क्लिक्स एंड कैप्शन्स" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को फोटोग्राफी और साहित्यिक लेखन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी एक अनोखी तस्वीर खींचकर उसे संक्षिप्त और प्रभावशाली साहित्यिक कैप्शन के साथ प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार, तस्वीर और कैप्शन की रचनात्मकता, प्रासंगिकता और सामंजस्य के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।

विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला ने कहा कि "क्लिक्स एंड कैप्शन्स" का उद्देश्य छात्रों की कल्पनाशक्ति को विकसित करना और उन्हें फोटोग्राफी व साहित्य से गहराई से जोड़ना है। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन के प्रभारी एम ए प्रथम सेमेस्टर से अंजू उपाध्याय, सुंदरम् पांडे, और तृतीय सेमेस्टर से आनंद, कुशाग्र, आरुषि गौतम, एवं श्रेया मिश्रा हैं।












Click it and Unblock the Notifications