UP News: आयुष्मान कार्ड बनाने में पहले नंबर पर पहुंचा यूपी, जानिए कितनों को मिला फायदा

UP Congress: उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। इसके बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हैं। अब तक उत्तर प्रदेश में 180 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं।

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ सरकार लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य और केंद्र दोनों सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचे।

स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (एसएसीएचआई) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य के गरीब लोगों को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज प्रदान करना है।

राज्य में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए युद्ध स्तर पर गहन प्रयास किये जा रहे हैं और इस उद्देश्य के लिए समय-समय पर राज्य भर में विशेष अभियान संचालित किये गये हैं।

सिंह ने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश में 180 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं । 131 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत और 56 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत यह सुविधा प्रदान की गई है।

संगीता कहती है कि,

उत्तर प्रदेश ने अब तक 4,15,41,992 से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करके देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है, इसके बाद मध्य प्रदेश 3,70,00,000 कार्डों के साथ दूसरे स्थान पर है। 2,30,00,000 लाख कार्डों के साथ छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है, इसके बाद चौथे स्थान पर कर्नाटक और पांचवें स्थान पर आंध्र प्रदेश है। कर्नाटक ने 1,51,00,000 लाख कार्ड जारी किए हैं और आंध्र प्रदेश में 1,40,00,000 आयुष्मान कार्डधारक हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करना सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इलाज में असुविधा न हो इसके लिए योगी सरकार ने प्रदेश के 3,662 अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा था। इनमें 1,118 सरकारी अस्पताल और 2,544 निजी अस्पताल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+