UP News: सीएम योगी की सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव, जानिए कैसे होंगे सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस महकमा एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के अत्याधुनिक उपकरण खरीदने की तैयारी कर रहा है। आतंकी समूहों सहित कई राष्ट्र विरोधी ताकतों की ओर से संभावित खतरों को देखते हुए महकमा मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को लगातार मजबूत करता रहता है। आपको बता दें कि सीएम योगी को जेड प्लस श्रेणी और एनसजी कमांडो का कवर मिला हुआ है। वहीं पुलिस के जांबाज जवानों का दस्ता भी उनकी सुरक्षा में हर समय तैनात रहता है।
पुलिस महकमा सीएम योगी आदित्य नाथ के विभिन्न जिलों में दौरों के समय सुरक्षा के स्तर को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें ड्रोन, बॉडी वॉर्न कैमरा, ड्रेस कॉम और नाइट विजन की अतिरिक्त खेप को भी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल की सुरक्षा को भी पुख्ता बनाया जाना है। इस संबंध में शासन की ओर से एडीजी हेडक्वार्टर को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिविशिष्ट और विशिष्ट महानुभावों के प्रदेश भ्रमण, रैलियों, धार्मिक स्थलों, कुंभ मेला सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक करोड़ 2 लाख 20 हजार रुपए के 91 उपकरणों की खरीद की जानी है।

प्रदेश के पुलिस महकमे की ओर से तीन अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की खरीद की जानी है। जिसकी कुल कीमत 42 लाख रुपए है। इसके अलावा 50 बॉडीवॉर्न कैमरा की कुल कीमत 25 लाख है। वहीं 34 ड्रेसकैम की कीमत 6 लाख 80 हजार है। जबकि 4 नाइट विजन की कीमत 28 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। ये सभी कीमतें या तो पूर्व खरीद के आधार पर अथवा जैम पोर्टल के आधार पर तय की गई हैं। गृह विभाग की ओर से पुलिस महकमे के तकनीकि दक्ष अधिकारियों को सभी उपकरणों की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये उपकरण जिलों में दौरे के दौरान सीएम योगी और राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और फ्लीट के वाहनों से अटैच किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications