सपा के नव निर्वाचित सांसदों की हुई बैठक, कन्नौज से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे अखिलेश, लिए गए ये फैसले

Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित सांसदों की बैठक शनिवार को लखनऊ में संपन्न हुई। इस बैठक में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव,डिंपल यादव, शिवपाल सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने हमारी नीतियों का समर्थन किया है। हमें जनता की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। हमारी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की रणनीति कामयाब रही। वहीं बीजेपी को जनता ने नकार दिया है। बीजेपी ने झूठ और छल की राजनीति की है।

akhilesh

लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे अखिलेश

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अखिलेश यादव लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे और करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे।

संसदीय दल का चुना गया नेता

इस बैठक में सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को संसदीय दल का नेता चुना गया है। इसके साथ ही अब वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय दिखाई देंगे।

यूपी में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 43 सीटें जीतने के बाद सपा के हौसले बुलंद हैं। इस बार सपा यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनकर सामने आई है। मुलायम सिंह के न रहने के बाद अखिलेश की यह सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

बैठक में शिवपाल यादव, रामगोपाल, डिंपल, और पार्टी के सीनियर लीडर्स मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+