'मैंने मना किया था लेकिन नहीं माने अब कहां से लाऊं...', तीन बच्चाें की डूबने से मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल
Sahjahanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोर्रा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। तीनों भाई थे। इनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कांट थाना क्षेत्र के गांव परसनिया के रहने वाले राकेश के बेटे शिवम (10) और हरेंद्र (आठ) अपने चचेरे भाई शेषपाल (12) के साथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे गर्रा नदी में नहाने के लिए गए थे। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में पड़ने वाली गर्रा नदी में नहाते समय तीनों बच्चे डूब गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी देर बाद बच्चों को बाहर निकाला गया।

शिवम की मां रो-रो कर कह रही है कि अब मैं अपने बेटे को कहां से लाऊं। मैंने इसे नदी में नहाने से मना किया था लेकिन इन्होंने मेरी एक ना सुनी। अब मैं क्या करुं? थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को समझाने का काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications