फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
Rampur News Uttar Pradesh: बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उन्हें चुनाव आचार संहिता मामले में रामपुर कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है। मामला 2019 लोकसभा चुनाव का था।
लोकसभा चुनाव के दौरान ही एक मामला केमरी थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें जयाप्रदा पहले ही बरी हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त एक मामला स्वार कोतवाली का है, जिसमें बुधवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। इसमें उन पर आचार संहिता के बावजूद नूरपुर गांव में सड़क के उद्घाटन का आरोप था। इसका वीडियो प्रसारित होने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को आचार संहिता उल्लंघन मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान जया प्रदा भी कोर्ट में मौजूद रहीं, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।












Click it and Unblock the Notifications