UP News: Ayodhya में भव्य राम नवमी की तैयारी में जुटा राम मंदिर ट्रस्ट

उत्तर प्रदेश में राम नवमी को लेकर तैयरियां शुरू हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भव्य राम नवमी की तेयारियों में जुटा हुआ है। इसको लेकर अभी से तैयारी हो रही है। अयोध्या में लाखों श्रद्धालु आएंगे।

योगी आदित्यनाथ

Ram Navami celebrations in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि समारोह को राम जन्मभूमि परिसर तक सीमित नहीं रखने का भी फैसला किया है। इस बार सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी घाट और शहर के अन्य हिस्सों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, राज्य के संस्कृति विभाग द्वारा 28 मार्च से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में लगभग 200 कलाकार प्रदर्शन करेंगे।

पहली बार अयोध्या में है भव्य रामनवमी की तैयारी

अगस्त 2020 में अयोध्या राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राज्य सरकार शहर में भव्य रामनवमी समारोह की योजना बना रहे हैं। नवरात्रि का नौ दिवसीय हिंदू धार्मिक त्योहार 22 मार्च से शुरू होगा और 31 मार्च को रामनवमी के साथ समाप्त होगा।

राम नवमी पर आयोजित होगा रामायाण कॉन्क्लेव

योगी आदित्यनाथ सरकार रामनवमी पर मंदिर स्थल पर 'रामायण कॉन्क्लेव' और 'रामलीला महोत्सव' भी आयोजित करेगी। महोत्सव का उद्घाटन 30 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। ट्रस्ट ने नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि समारोह को केवल राम जन्मभूमि परिसर तक ही सीमित नहीं रखने का फैसला किया है। सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी घाट और शहर के अन्य हिस्सों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चत करने की कोशिश

ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि,

अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष रामनवमी समारोह पूरे शहर में आयोजित किया जाएगा। रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा कारणों से कुछ ही लोगों को राम जन्मभूमि स्थल पर जाने की अनुमति दी जाती है। इसलिए, ट्रस्ट ने इस साल अयोध्या में कई स्थानों पर रामनवमी समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। ट्रस्ट अयोध्या में उत्सव के लिए कई लाख भक्तों के आने की उम्मीद कर रहा है।

अगले साल मकर संक्रांति तक खुलेगा मंदिर

अयोध्या में इस तरह के उत्सव अगले साल मकर संक्रांति के अवसर पर राम मंदिर के भक्तों के लिए खुलने से पहले मंदिरों के शहर में नियोजित मेगा कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा हैं। समारोह इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मोदी सरकार अगले साल होने वाले आम चुनावों के प्रचार के दौरान अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए मंदिर को दिखा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+