Sultanpur News: रायबरेली में रची गई थी सुल्तानपुर कांड की पूरी साजिश, आरोपियों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
Sultanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर कांड इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से पूछताछ में इन आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इनके पास से पुलिस ने दो करोड़ के ज्वेलरी भी बरामद की है।
रायबरेली में रची गई साजिश
पूछताछ में पता चला है कि इस पूरी घटना की साजिश रायबरेली में रची गई थी। यहां के आईटीआई कॉलोनी स्थित होटल के कमरा नंबर 404 में बदमाशों ने पूरी साजिश रची थी।
यह है लूटकांड का मास्टरमाइंड पुलिस ने लूट के मास्टर माइंड विपिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह अमेठी जिले का रहने वाला है। यह भी जानकारी मिली है कि वाह होटल में एक माह तक तक रुका था।

UP News: सेमीकॉन इंडिया 2024 में बोले सीएम योगी, कहा-'भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम'
पड़ोसियों ने बताया होटल के आस पास रहने वाले लोगों ने बताया कि जो लड़के यहां रहते थे वो बहुत शांत रहते थे। बातचीत भी कम करते थे। अक्सर चार पहिया वाहन से आते जाते थे। इस पूरे मामले में पुलिस लगातार करवाई कर रही है। इसी मामले में आरोपी मंगेश यादव का एनकाउंटर किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications