UP News: सेमीकॉन इंडिया 2024 में बोले सीएम योगी, कहा-'भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम'

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेमीकॉन इंडिया एक्सपो 2024 में कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने IT सेक्टर, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने और इस दिशा में कुछ नए प्रयास हो सके। इसलिए यह कार्य प्रारंभ किया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जो प्रयास यूपी में प्रारंभ हुए। आज उसका परिणाम है कि देश की मोबाइल विनिर्माण के 55 प्रतिशत का मोबाइल कंपोनेंट के 50 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनकी विजनरी लीडरशिप में उत्तर प्रदेश ने भी इस दिशा में आईटी सेक्टर, सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पर विशेष ध्यान देने और इस दिशा में कुछ नए प्रयास हो सके। यह कार्यक्रम प्रारंभ किया है।

cm yogi

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान जो प्रयास उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुए। आज उसका परिणाम है कि देश की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के 55 प्रतिशत और मोबाइल कंपोनेंट के 50 प्रतिशत उत्पादन उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उत्तर प्रदेश कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यातक के रूप में उभरा है। सैमसंग इंडिया ने अपना डिस्प्ले यूनिट प्लांट की स्थापना का निवेश भी उत्तर प्रदेश में किया है। इसी नोएडा में किया है। आज उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर के एक बड़े हब के रूप में स्थापित हुआ है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर का पूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर नीति 2024 लागू की गई है।

Recommended Video

    सेमीकॉन इंडिया 2024 में बोले सीएम योगी, कहा-'भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम'

    सीएम योगी ने आगे कहा कि इस नीति में पूंजीगत सहायता, ब्याज, उपादान, भूमि मूल्य, स्टांप तथा विद्युत शुल्क में भी छूट करने के अनेक आकर्षक प्रावधान किए गए हैं। सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजीनियर के हब के रूप में स्थापित हो रहा है।

    आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि चमकाने में जुटे हैं। सेमीकॉन इंडिया 2024 का आयोजन उत्तर प्रदेश की छवि को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया एक्सपो 2024 का शुभारंभ किया है। यह आयोजन तीन दिवसीय होगा। इस कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर विनिर्माण और प्रौद्योगिकी पर भारत की योजना पर प्रकाश डाला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+