UP News: पीएम मोदी का विपक्षियों पर हमला, खुद चोरी चुपके टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे
Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के इटावा में तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह दोनों ही पार्टिंयां अपने अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। मोदी ने लोगों को इन दोनों से सावधान रहने को भी कहा।
पीएम मोदी ने नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद की सियासत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पहले परिवार के ही लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनते थे। नरेंद्र ऐसी कुप्रथा थी कि शाही परिवार का वारिस ही सीएम और पीएम बनें, लेकिन इस चायवाले ने यह कुप्रथा को तोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस इलाके में आकर मुझे 2019 के चुनाव के पहले की बात याद आ रही है। एक बार संसद का सत्र चल रहा था और संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भाषण के लिए खड़े हुए,तब उन्होंने कहा था कि मोदी जी आप तो दोबारा जीतकर आने वाले हैं। मोदी ने आगे कहा कि नेता जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन संयोग से उनके सगे भाई भारतीय जनता पार्टी को को जिताने की अपील कर रहे हैं। दरअसल एक जनसभा में शिवपाल यादव ने भी भाजपा की जीत की बात कही थी। पीएम नरेंद्र मोदी उन्हीं के भाषण का ज़िक्र कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बातें और वादे झूठे हैं। इनके नारे झूठे और नीयत में भी खोट है। यह लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश और समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो। देश को कोरोना के संकटकाल में भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा था। पीएम ने आगे कहा कि मोदी तब एक एक जीवन बचाने में जुटा था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन समाजवादी पार्टी के, कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे। और खुद चोरी चुपके टीके लगवाते थे, किंतु टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार फैले और पाप मोदी के माथे पर लग जाये।
यह भी पढ़ें इंडी गठबंधन राम विरोधी और राष्ट्र विरोधी, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बोले जेपी नड्डा












Click it and Unblock the Notifications