महाराणा प्रताप की मूर्ति अपमान पर बोले CM योगी, राष्ट्रनायक का सम्मान नहीं, पाकिस्तान का महिमामंडन करेंगे
UP News: लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए आज 5 जून को चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। रविवार को योगी ने कहा कि इन परिवारवादी दलों से आप क्या उम्मीद करते हैं। यह केवल अपने परिवार तक सीमित हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाहे कांग्रेस हो, नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या समाजवादी पार्टी इनका कोई राष्ट्रीय एजेंडा नहीं है। एक तरफ ये गठबंधन राष्ट्र नायकों का अपमान करते हैं तो वहीं दूसरी ओर माफिया और आतंकी तत्वों को प्रोत्साहित करते हैं

यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व ही एक कुख्यात माफिया की मौत हुई, तो उसके मरने पर संवेदना व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाते हैं, किंतु जब राम जन्मभूमि का आंदोलन चल रहा था, तब राम भक्तों के साथ इनका व्यवहार कैसा था? योगी ने कहा कि कल राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की मूर्ति के साथ जिस तरह अपमानजनक और अवमाननापूर्ण व्यवहार सपा के नेताओं का था, वह निंदनीय है।
योगी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में राहुल गांधी ने भी यही किया था, वहां उन्हें उनका एक समर्थक छत्रपति शिवाजी की मूर्ति दे रहा था, किंतु उन्होंने उसे लेने से इनकार कर दिया। यह राष्ट्रनायक का सम्मान नहीं आतंकियों, पाकिस्तान का महिमामंडन करेंगे।
ज्ञात हो कि शनिवार को मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रोड शो किया। इस दरमियान वहां मौजूद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने अभद्र नारेबाजी की और महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आया था। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा था कि सपा समर्थक महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़कर अभद्र नारे लगा रहे थे। बहरहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications