इंडी गठबंधन राम विरोधी और राष्ट्र विरोधी, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बोले जेपी नड्डा
Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भ्रष्टाचार और कुशासन के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की जमकर आलोचना की। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन मंत्री रामविचार नेतम, पूर्व सांसद रेणुका सिंह एवं सूरजपुर से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा की इस जनसभा में नड्डा ने कहा कि गत वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से यह सिद्ध हो गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने वाली है। यह चुनाव केवल सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।

जेपी नड्डा ने कहा कि यूपीए शासन में कहा जाता था कि इस देश में कुछ नहीं बदलेगा न ही सरकार और न भारत की दशा। लेकिन पिछले 10 के अंदर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के विकास की दिशा और दश दोनों बदली है और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है। कांग्रेस शासन में वोटबैंक, परिवारवाद, जातिवाद, धर्म, तुष्टीकरण, की राजनीति होती थी, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासवाद, रिपोर्ट कार्ड, जवाबदेही की राजनीति होती है। मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए इस देश को आगे ले जाने का काम किया है।
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न समुद्र, न पाताल, सभी लोक में भ्रष्टाचार किया। लालू यादव ने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, नौकरी के नाम पर जमीन हड़प, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, के. कविता, अरविंद केजरीवाल और एमके स्टालिन सहित इंडी गठबंधन के तमाम नेताओं पर भ्रष्टाचार के अनेक मामले दर्ज हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू प्रसाद, तेज प्रताप, तृणमूल के कई नेता, अरविंद केजरिवल, मनीष सीसोदिया, स्टालिन और डीएमके के कई नेता जेल में हैं या तो बेल पर हैं। घमंडिया गठबंधन ऐसा कुनबा है जिसमें नेता या तो बेल पर है या जेल में हैं।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, दलितों और आदिवासियों के आरक्षण पर डाका डालकर, अपने वोट बैंक को देना चाहती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अल्पसंख्यकों को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा। सब जानते हैं कि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक कौन है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। मोदी जी ने कांग्रेस से 3 वादे लिखित में मांगे हैं। पहला - कांग्रेस संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी। दूसरा - कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को नहीं देगी। तीसरा - जहां-जहां भी विपक्ष की सरकारें हैं, वहां पर कांग्रेस पिछले दरवाजे से आरक्षण पर डाका नहीं मारेगी। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा, मगर कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी और आदिवासियों से आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देना चाहती है। मगर जब तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं तब तक एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण कोई नहीं छीन पाएगा।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन राम विरोधी, सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी भी हैं। यूपीए शासनकाल में सोनिया गांधी ने एफीडेबिट देकर कहा था कि राम काल्पनिक हैं और जिसका कोई ऐतिहासिक और वैज्ञानिक आधार नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा था कि राम जन्मभूमि केस को अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ, नहीं तो भाजपा को फायदा हो जाएगा। लेकिन श्रीराम भाजपा के लिए राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था का विषय हैं। यूपीए सरकार ने राम मंदिर के मामले को कोर्ट में लटकाए रखा, मगर मोदी जी ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया और 22 जनवरी 2024 को भरवी राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। जब इंडी गठबंधन के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया से की और ए राजा ने सनातन को एचआईवी बताया, मगर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी चुप्पी साधे बैठे रहे। कांग्रेस पार्टी राष्ट्र विरोधी भी है। कांग्रेस के सांसद ने कहा कि दक्षिण राज्यों को एक अलग देश बना देना चाहिए। कर्नाटक में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के जीतने पर, विधानसभा में पाकिस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए गए।
यह भी पढ़ें BJP बोली- आदतन झूठ बोल रहे हैं भूपेश बघेल, CG के पूर्व सीएम ने उठाये थे कोरोना वैक्सीन पर सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है और जो नहीं कहती है, उसे भी पूरा करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति पर काम करके यह देश आगे बढ़ सकता है। कांग्रेस शासन में जनजातीय समुदाय के नाम पर रजनीति की जाती थी, वादे सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रह जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। मोदी जी ने जनजातीय समुदाय को आत्मसम्मान देने का काम किया और आदिवासी समुदाय की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, कानून सबके लिए बराबर हैं,चाहे कोई पूर्व CM,या आम आदमी
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications