UP News: पीएम मोदी ने मिर्जापुर में की सीएम योगी की तारीफ, कहा-'अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट'

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बरकछा कलां में गठबंधन की मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट पर लोकसभा प्रत्याशियों व दुद्धी सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की है। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में योगी की सरकार मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रही है। सपा सरकार में पहले जनता कांपती थी। अब माफिया थर-थर कांपते हैं।

पीएम ने कहा की याद करिए सपा का वह जंगलराज बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। मां-बाप मजबूर होकर बेटियों का स्कूल कॉलेज छुड़वा देते थे। व्यापारी इसी खौफ जीते थे कि कब कौन फिरौती मांग ले। कब किसका खेत चला जाए। सरकार की जमीन तक पर माफियाओं ने महल खड़े कर दिए थे। लेकिन जब से योगी आए हैं। माहौल ही बदल गया। मौसम बदल गया। हमारे योगी तो अच्छे अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं। अब माफियाओं की मौज खत्म हो चुकी है। उनके महलों की जगह गरीबों के लिए घर बना रहे हैं।

cm yogi

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। यह लोग घोर सांप्रदायिक जातिवादी परिवारवादी हैं। कानून व्यवस्था और समाजवादी का 36 का आंकड़ा है। आतंकवादियों को छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर आनाकानी करता था। उसे सस्पेंड कर देते थे। मिर्जापुर को बदनाम कर दिया गया था। पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया गया था। जीवन हो या जमीन कब छिन जाए कोई नहीं जानता था।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अपने वोट बैंक के लिए इंडी गठबंधन वाले कोई भी हद पार कर सकते हैं। उनके निशाने पर देश का संविधान भी है। दलित पिछड़ों आदिवासी का हक लूटने चाहते हैं। पीएम ने कहा कि उनके इरादे कितने खतरनाक है। इससे जुड़ा नया खुलासा कर रहा हूं। 2012 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के समय जनवरी महीने में सपा ने घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें कहा कि जैसे दलित पिछड़ों को आरक्षण मिला है। इस तरह मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा।

सपा ने आरक्षण देने के लिए संविधान तक बदलने की बात कही। 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा ने फिर घोषणा पत्र जारी किया। इसमें फिर से आरक्षण का एलान किया। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पाक में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमान को दिया जाएगा। किस तरह एससी-एसटी पिछड़ों का हक छीनने में लगे हैं। यह लोग संविधान बदल देना चाहते हैं। आगे कहा कि मैं भी अति पिछड़े समाज से यहां पहुंचा हूं। इसलिए उनके दर्द को समझता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा कांग्रेस के लोग वोट बैंक को समर्पित है। जबकि मोदी पिछड़ों दलितों की सेवा को समर्पित है। मोदी मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज भी दे रहा है। सभी परिवार के बुजुर्ग का मुफ्त इलाज मोदी कराएगा। पीएम किसान सम्मान निधि से मिर्जापुर के किसानों के खाते में 1000 करोड रुपए पहुंचे हैं। 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए। 3 करोड़ पक्के घर और मिलने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि बिजली से कमाई कर सके। इसके लिए भी मोदी रास्ता बना रहा है। आपका बिजली का बिल जीरो आपके पास जो अतिरिक्त बिजली होगी। वह सरकार खरीदेगी। इसलिए मोदी ने पीएम सूर्य घर योजना शुरू कर दी है। यह हमारे क्षेत्र के हस्तशिल्पियों कलाकारों विश्वकर्मा परिवारों का क्षेत्र है। पीतल उद्योग, कालीन उद्योग, मिट्टी के बर्तनों का उद्योग हमारी ताकत रहा है। उत्पादन देश में ही नहीं विश्व में पहुंचे। इसके लिए मोदी जुटा है। ओडीओपी योजना चलाई है और पीएम विश्वकर्म योजना लेकर आए हैं। देश के खिलौने पूरी दुनिया में पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ज्येष्ठ का महीना हमारी परंपरा में विशिष्ट होता है। हर मंगलवार बहुत खास होता है। एक बड़ा मंगल तो कोई बुढ़वा मंगल करता है। इस बार बुढ़वा मंगल और भी विशेष है। 500 साल बाद यह पहला बड़ा मंगल होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+