यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था, अब हो रहा इनका पलायन- अमित शाह
Uttar Pradesh News: देश के गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मुरादाबाद के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया एवं विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोगों के हित में कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में देश का तेजी से विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ने भी विकास के ऐतिहासिक कीर्तिमान बने हैं। पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। सरकार 80 लाख ग्रामीणों तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम किया है। इसके अलावा 2 करोड़ शौचालय 10 साल में बने। इसका लाभा 14 करोड़ लाभार्थियों ले रहे हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया है। 14 करोड़ लोगों को गैस सिलिंडर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। समाजवादी पार्टी को सभी लोगों ने मिलकर हराया। इसके बाद यहां का विकास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। उन्होंने कैराना का उदाहरण भी दिया। कहा कि आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सात साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है। को सुरक्षित यहां से पलायन खत्म होने के साथ माफिया राज समाप्त हो गया है। इसके अलावा गो तस्करी भी बंद हो गए है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे। इसक बाद बम धमाके कर कर चले जाते थे। मोदी के आने के बाद उन्होंने फिर से गलती कर पुलवामा में धमाका किया। मगर वह भूल गए कि मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। इसके बाद मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।












Click it and Unblock the Notifications