UP News: मोहर्रम की छुट्‌टी हुई कैसिल, अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम से पीएम मोदी भी जुड़ेंगे

यूपी में 29 जुलाई को मोहर्रम के अवकाश पर ग्रहण लग गया है। बताया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी स्कूलों को शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है।

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ को देखते हुए शनिवार को अवकाश रद्द कर दिया है। इसमें खास बात यह है कि शनिवार को मोहर्रम है और ऐसा बताया जा रहा है कि मोहर्रम पर इस बार अवकाश नहीं रहेगा क्योंकि इसी दिन नई शिक्षा नीति को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है।

योगी

शनिवार को नई शिक्षा नीति पर बड़ा कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति को लेकर शनिवार को कार्यक्रम रखा गया है जिसमें पीएम मोदी भी वर्चुअली जुड़ने वाले हैं। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने पत्र लिखकर सभी जिलों के बीएसए को इस कार्यक्रम के लिए तैयार रहने को कहा है।

स्कूल डीजी ने जारी किया आदेश

बेसिक शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो विभाग के महानिदेशक ने बीएसए को लिखे पत्र में कहा है कि 29-30 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम है। लिहजा इसके सजीव प्रसारण के लिए सभी विद्यालय पहले की भांति खोले जाएंगे। अधिकारियों की माने तो राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम को लेकर हर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाना हैं।

कार्यक्रम को ल ेकर दिए गए निर्देश

बताया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रम को सभी सोशल मीडिया सोशल प्लेटफार्म पर अपलोड करना होगा। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, समुदाय के सदस्यों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा।

29 जुलाई को यूपी में खुला रहेगा शिक्षा विभाग

विजय किरन आनंद की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 24 जुलाई को ही आदेश जारी कर कहा गया था कि 29 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में सभी विद्यालयों का जुड़ना अनिवार्य है। इसमें शामिल होने वाले विद्यालयों से यह भी अपेक्षा की गई है कि सभी लोगों को इसका फीडबैक भी मंत्रालय को भेजना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+