UP News: चार्ज हो रहा मोबाइल फटा, 4 बच्चों की मौत, माता- पिता झुलसे, हालत गंभीर
यूपी के मेरठ में एक घर में मोबाइल चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शॉर्ट सर्किट के वजह से हुआ। धमाके के साथ अचानक आग लग गई। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई।
घटना मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में शनिवार की रात को हुई। मोबाइल चार्ज करने वक्त शॉर्ट सर्किट के बाद तेज धमाके साथ मोबाइल फट गया। इस दौरान घर में आग गई। 6 सदस्यों को परिवार में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता- पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के चलते हुआ प्रभावित हुआ जॉनी का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का है और मेरठ में जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। जानकारी के मुताबिक, जॉनी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वो घर पर था और उसकी पत्नी बबीता खाना बना रही थी। बेटी सारिका (10), निहारिका (8) बेटा गोलू (6) और बेटा कालू (5) उस कमरे में थे जहां मोबाइल चार्ज हो रहा था। कमरे के ही बोर्ड पर मोबाइल चार्जिंग में लगा हुआ था।
इस दौरान चार्जर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी निकली और बेड पर फोम के गद्दे पर जा गिरी। कुछ ही देर में पूरे कमरे में आग फैल गई। इस दौरान दंपति को जैसे पता चला, वे आग के बीच बच्चों को बचाने में जुट गए। शोर सुनकर पड़ोसी आए और उन्होंने सभी को जैसे-जैसे घर से बाहर निकाला और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते सभी मरीजों को सभी को मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन गंभीर रूप से झुलस चुके चारों की मौत हो गई। वहीं घायल दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications