UP News: 'अखिलेश को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए', जानें BSP सुप्रीमो मायावती ने X पर क्यों लिखा ऐसा?

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में बहुजन समाज पार्टी को इंडिया गठबंधन से जुड़कर चुनाव लड़ने के सवाल पर बयान दिया था। बयान को लेकर सपा-बसपा में ठन गई है।

रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। सोशल साइट एक्स पर संदेश शेयर करते हुए मायावती ने लिखा कि अखिलेश को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मैसेज भी लिखे।

up-news-mayawati-wrote-on-instagram-akhilesh-should-first-look-into-his-own-heart

रविवार को मायावती ने एक्स पर लिखा कि "अपनी व अपनी सरकार की ख़ासकर दलित-विरोधी रही आदतों, नीतियों एवं कार्यशैली आदि से मजबूर सपा प्रमुख द्वारा बीएसपी पर अनर्गल तंज़ कसने सेे पहले उन्हें अपने गिरेबान में भी झांँककर जरूर देख लेना चाहिए कि उनका दामन भाजपा को बढ़ाने व उनसे मेलजोल के मामले में कितना दाग़दार है।"

उन्होंने यह भी लिखा कि "साथ ही, तत्कालीन सपा प्रमुख द्वारा भाजपा को संसदीय चुनाव जीतने से पहले व उपरान्त आर्शीवाद दिए जाने को कौन भुला सकता है। और फिर भाजपा सरकार बनने पर उनके नेतृत्व से सपा नेतृत्व का मिलना-जुलना जनता कैसे भूला सकती है। ऐसे में सपा साम्प्रदायिक ताकतों से लडे़ तो यह उचित होगा।"

दरअसल, बलिया में पहुंचे अखिलेश यादव से मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल होती हैं तो गठबंधन को उसे कितना फायदा होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के बाद कौन गारंटी लेगा।

अखिलेश यादव के बयान का यह तर्क लगाया गया कि चुनाव के बाद मायावती किस पार्टी के साथ चली जाए इसकी गारंटी कौन लेगा?, यही बात मायावती को चुभ गई और उन्होंने अखिलेश यादव पर रविवार को पलटवार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+