जब दो बाहुबलियों को सताने लगा साम्राज्य जाने का डर, आए साथ और किया व्यापार में समझौता फिर...
Mukhtar Ansari News: आज हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के दो बड़े माफियाओं मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की। इन दोनों की गिनती बड़े माफियाओं में होती है। दोनों का एक क्षत्र राज रहा। एक समय ऐसा आया जब इन दोनों माफियाओं को अपने साम्राज्य के जाने का डर सताने लगा। इस बीच दोनों डॉन एक दूसरे के नजदीक आए और मिल बांट कर काम करना शुरू कर दिया।
पिछले साल अप्रैल 2023, को बाहुबली नेता अतीक अहमत की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को माफिया मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दोनों अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। लेकिन एक जमाना था जब दोनों की दोस्ती के किस्से काफी मशहूर थे। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी दोनों का ही अपराध जगत के बेताज बादशाह थे।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे में कोयले के साथ विशेष रूप से स्क्रैप की ठेकेदारी में मुख्तार ने ही अतीक अहमद को एंट्री दे दी थी। इसके बदले में पूर्वांचल में मुख्तार को जमीन के कारोबार में पैर पसारने की छूट मिल गई थी। इसके पीछे का मकसद सिर्फ यही था कि दोनों की फूट का लाभ कोई बाहर वाला न उठा ले जाए।
मुख्तार अंसारी मुख्य रूप से रेलवे का स्क्रैप और कोयले की ठेकेदारी का काम करता था। मुख्तार का काला कारोबार पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी तक फैला हुआ था। रेलवे के स्क्रैप और कोयले का कोई ठेका बिना मुख्तार की सहमति के नहीं उठता था।
UP News: ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, जो सामने आया उसे रौंदता चला गया चालक, दो लोगों की मौत, कई लोग घायल
1995 के बाद उन्नाव के एमएलसी अजीत सिंह ने इस धंधे में दखलअंदाजी की।जिसके बाद मुख्तार ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत सिंह पर हमला करवाया। बाद में चार सितंबर 2004 को बर्थडे पार्टी में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अतीक को डी कंपनी के करीब लाने में भी मुख्तार ने ही बड़ी भूमिका निभाई थी। डॉन मुख्तार अंसारी की मदद से ही अतीक अहमद का दाऊद इब्राहिम गैंग से कॉन्टेक्ट हुआ था। इसके बाद अतीक गैंग ने डी कंपनी की मदद से पाकिस्तान से हथियार भी मंगवाए थे।
माफिया मुख्तार अंसारी और प्रयागराज के नैनी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू गंजिया का भी गहरा याराना था। कई बार पप्पू मुख़्तार से मिलने भी गया था। अतीक का खास होने के साथ पप्पू गंजिया मुख्तार का बेहद करीबी था। मुख्तार के बल पर ही पप्पू ने प्रयागराज के नैनी में अपना साम्राज्य खड़ा कर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications