UP News: ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, जो सामने आया उसे रौंदता चला गया चालक, दो लोगों की मौत, कई लोग घायल
UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर में एक भीषण हादसा हो गया। बस स्टैंड के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों के मौके पर मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले ली जबकि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शामली की तरफ से आ रहा है एक ट्रक शामली बस स्टैंड के समीप अचानक का अनियंत्रित हो गया। ट्रक अनियंत्रित होने के बाद सामने जो भी वाहन या ठेला आया उसे ट्रक चालक टक्कर मारने लगा।
इस दौरान ट्रक चालक ने एक कार को धक्का मारने के बाद जूस के ठेले, एक ऑटो रिक्शा, एक ई रिक्शा सहित कई अन्य वाहनों और उसमें सवार लोगों को टक्कर मार दिया। संयोग अच्छा था कि ट्रक नाले में टकराने के बाद रुक गया। ट्रक के रुकने के बाद जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक चालक फरार हो गया था।
दुर्घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। रास्ते में इस्लामपुर निवासी शकील नामक युवक की मौत हो गई।
वहीं मुजफ्फरनगर के लालू खेड़ी गांव के रहने वाले प्रदीप को जिला अस्पताल से सहारनपुर रेफर किया गया। सहारनपुर ले जाते समय रास्ते में ही प्रदीप की भी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस बारे में थानाभवन थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा बताया गया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications