'वो मेरे पास की कुर्सी पर बैठा था अचानक गर्दन पीछे झुकी और...', ऑफिस में काम के दौरान दो मिनट में मौत की कहानी
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बैंक मैनेजर की ऑफिस में काम के दौरान ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कबरई कस्बे स्थित HDFC बैंक मैनेजर राजेश कुमार ऑफिस में काम कर रहे थे। लैपटॉप पर काम करने के दौरान अचानक वह पीछे कुर्सी पर लुढ़क जाते हैं। पास बैठे कर्मचारी को कुछ समझ नहीं आया। उसने राजेश की हालत के बारे में अन्य लोगों से चर्चा की। इसके बाद अन्य बैंक कर्मी राजेश को उठाकर बाहर बेंच पर लिटाते हैं। कुछ कर्मी उसे सीपीआर भी देते हैं। इसके बाद फायदा न होने पर तत्काल करबई अस्पताल ले जाते हैं जहां से महोबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। यहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश कुमार शिंदे हमीरपुर के बिवार थाना क्षेत्र के कबीरनगर के रहने वाले थे।

UP News: मुरदाबाद का विकास करेगी योगी सरकार, आर्थिक हब बनकर मशहूर होगी पीतल नगरी
डॉक्टर योगेन्द्र राजावत ने बताया कि कर्मी राजेश की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
राजेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि अचनाक ये सब हो गया। उनके परिजनों के मुताबिक वह सुबह बिल्कुल ठीक थे। घर पर उन्हें कोई समस्या नहीं थी। अचानक ऑफिस में यह सब हो गया इस पर विश्वास ही नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications