UP News: मुरदाबाद का विकास करेगी योगी सरकार, आर्थिक हब बनकर मशहूर होगी पीतल नगरी

UP News: योगी सरकार ने मुरादाबाद के विकास के लिए महायोजना 2031 तैयार की है। सीएम योगी मुरादाबाद को वाइब्रेट इकोनामिक हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं।

पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद के लिए राज्य सरकार महायोजना 2031 लेकर आई है। इसके तहत शहर का विस्तार और विकास सुनिश्चित होगा। साथ ही इसे आर्थिक हब बनाया जाएगा। ओडीओपी में शामिल यहां के पीतल हैंडीक्राफ्ट और निर्यात उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

cm yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि मुरादाबाद को वाइब्रेंट इकोनामिक हब के रूप में विकसित किया जाए। इसी क्रम में औद्योगिक और लॉजिस्टिक पार्क के जरिए शहर के औद्योगिक विकास को गति देने की तैयारी है। यहां पीतल उद्योग से जुड़े आर्टिजन के लिए हाथ हस्तशिल्प ग्राम बनाने के साथ ही मेगा एमएसएमई पार्क के निर्माण का भी प्रस्ताव है।

हाल ही में सीएम के सामने महायोजना का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसमें मुरादाबाद की भावी जरूरतों की पूर्ति के लिए सुदृढ़ आर्थिक आधार का निर्माण, सामाजिक-सांस्कृतिक एवं भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाना है। एसईजेड को नगर के अंदर मौजूद औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने के लिए 36 मीटर चौड़े औद्योगिक गलियारे का भी विकास किया जाएगा

महायोजना के तहत मुरादाबाद में हस्तशिल्प ग्राम, मेगा एमएसएमई क्लस्टर, इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक पार्क, नॉलेज सिटी और मेडिसिटी के साथ ही 55 एकड़ में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण भी होगा। औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए कौशल विकास केंद्र, ऑडिटोरियम व कन्वेंशन सेंटर, 1200 हेक्टेयर में मेगा टाउनशिप शिवालिक और 130 हेक्टेयर में औद्योगिक हुआ मिश्रत तथा 50 हेक्टेयर में आवासीय टाउनशिप का भी प्रस्ताव है। स्पोर्ट्स सिटी, आयुष पार्क, सुगरकेन प्रोसेसिंग क्लस्टर, कैटल कॉलोनी, मत्स्य मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर का भी प्रस्ताव है।

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा फोर लेन, रिंग रोड और पंडित नगला बाईपास स्थित रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2025 तक हो जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि तीनों महत्वपूर्ण परियोजना पूरी होने पर एक साल में मुरादाबाद सरपट दौड़ेगा।

उत्तराखंड से मुरादाबाद को जोड़ने वाला मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग अति महत्वपूर्ण है। इस सड़क की लंबाई 38 किमी हैं। इसमें 21 किलोमीटर का बाईपास बनेगा। सिर्फ 17 किलोमीटर रोड को डबल लेन से फोरलेन बनाना है। यह रोड को भी 2025 में निर्मित करने का एनएचएआई ने लक्ष्य निर्धारित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+