Monkeypox को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए यह निर्देश

Uttar Pradesh News: विश्व के कई देशों में मंकी पॉक्स के मरीज मिलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत में इसकी आशंका व्यक्त की है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव रंजन कुमार ने निर्देश दिया है कि पॉइंट्स ऑफ एंट्री वाले सभी जिलों में एक चिकित्सा इकाई का चिन्हीकरण रेफरल इकाई के रूप में किया जाय। ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित अस्पताल में मरीज भर्ती किया जा सके। संबंधित अस्पताल में भर्ती संबंधी सभी व्यवस्था हो। इसी तरह जिलेवार प्रभारी व नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा भूमि सीमाओं पर अंतर्राष्ट्रीय यात्री स्वास्थ्य डेस्क स्थापित कर बुखार, अत्याधिक कमजोरी तथा अज्ञात कारणों वाले, दाने वाले मरीजों की जांच की जाएगी। प्रदेश में नेपाल बॉर्डर के जिलों में विशेष निगरानी की जाएगी।

monkeypox

एमपॉक्स एक दुर्लभ बीमारी है जो एमपॉक्स वायरस के कारण होती है। यह वायरस आमतौर पर चूहों या चूहों जैसे कृंतकों या बंदरों जैसे गैर-मानव प्राइमेट्स को प्रभावित करता है। लेकिन यह लोगों में भी हो सकता है।
एमपॉक्स आम तौर पर मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में होता है। अफ्रीका के बाहर के मामले अक्सर निम्न कारणों से होते हैं:
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा।
आयातित पशु.
एमपॉक्स से पीड़ित किसी जानवर या व्यक्ति के साथ निकट संपर्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+