IPSTransfer News: अंशिका वर्मा सहित इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी डिटेल

UP IPS Officer Transfer List: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मंगलवार को तीन आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

मानुष पारिक को बरेली नगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अंशिका वर्मा को बरेली दक्षिणी का प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।साथ ही कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद ग्रामीण के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

up

अंशिका वर्मा मौजूदा समय में गोरखपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थी। इसी तरह आईपीएस कुंवर आकाश सिंह को मुरादाबाद ग्रामीण का प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। तबादला होने से पहले तक कुंवर आकाश सिंह मथुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। जबकि बरेली नगर के एसपी बने मानुष पारिक मौजूदा समय में अपर पुलिस अधीक्षक बरेली नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन सबके साथ ही दो और अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किये गए हैं। अरुण चंद्र का ट्रांसफर अपर पुलिस अधीक्षक, चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक के पद पर किया गया है। अरुण चंद्र मौजूदा समय में अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के पद पर तैनात थे। इसके साथ ही अखंड प्रताप सिंह का तबादला किया गया है। इन्हें अरुण चंद्र की जगह अपर पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+