Job In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश नगर निकायों में होगी जल्द बंपर भर्ती, इन पदों पर होगी नियुक्ति, देखें डिटेल
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही नगर निकायों में बड़ी भर्ती करने जा रही है। इसमें सहायक नगर आयुक्त , अधिशासी अधिकारी सहित कई पद हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
नगर निकायों में विभिन्न संवर्गों में खाली पड़े 1739 पदों पर नियुक्ति होगी। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 1120 पद सीधी भर्ती और 619 पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा।

अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी (1), अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 व 3, कर निर्धारण अधिकारी, अधीक्षक, अधिशासी अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (सिविल)- सहायक अभियंता (जल), अधिशासी अभियंता (ट्रैफिक)-2, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, मुख्य अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-1, अधिशासी अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-4, सहायक अभियंता (विद्युत/ यांत्रिक)-3, उप मुख्य पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-5, लेखाधिकारी-3, सहायक लेखाधिकारी-1, लेखाकार-109, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक-1, उद्यान अधिकारी-1, जोनल सेनेटरी अधिकारी-4, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-10, कार्यालय अधीक्षक-58, वरिष्ठ सहायक-32, वरिष्ठ लिपिक-35
सहायक नगर आयुक्त-4, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत-152, कर निर्धारण अधिकारी-8, राजस्व निरीक्षक-50, सहायक अभियंता (सिविल)-15, अवर अभियंता (सिविल)-221, अवर अभियंता (नगर पंचायत)- 11, सहायक अभियंता (जल), अवर अभियंता (जल)-27, अवर अभियंता (जल)- 205, सहायक अभियंता (ट्रैफिक)-2, अवर अभियंता (ट्रैफिक)-1, सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)-2, अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)-21, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी-2, लेखाधिकारी-4 सहायक लेखाकार-50, लेखा परीक्षक-51, उद्यान अधीक्षक-3, अभियंता पर्यावरण-1 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-64, कनिष्ठ लिपिक-19।
मुख्यमंत्री ने की पहल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकायों में खाली पड़े पदों का विवरण मांगा था। इसके साथ ही सीएम योगी ने रिक्त पड़े पदों पर जल्द भर्ती का निर्देश दिया था।
नगर विकास विभाग के स्तर पर विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू की गई है। पहले चरण में तो सिर्फ पदोन्नति कोटे के पदों को भरने की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद सीधी भर्ती वाले पदों को भरने के लिए प्रस्ताव आयोगों को भेजा जाएगा। समूह क व ख के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जबकि समूह ग के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव उप्र राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जाएगा।
नगर विकास विभाग के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक कुछ पदों पर शासन और कुछ पदों के लिए स्थानीय निकाय के स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पहले इन प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने पर इसे संबंधित भर्ती आयोगों को भेज दिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू करा दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications