UP: जानिए कौन हैं Prof Jai Prakash Pandey जो बने AKTU के नए VC
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जयप्रकाश पांडेय को लखनऊ टेक्निकल यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया है। वह अपने पद पर तीन साल के लिए नियुक्त किए गए हैं।

Dr APJ Abdul Kalam Technical University New VC: उत्तर प्रदेश में पंडित मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति (VC) प्रोफेसर जय प्रकाश पांडे को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वह अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए पद पर रहेंगे
प्रो पांडे ने कहा कि, ''मेरे मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है और मेरी प्राथमिकता लंबित परिणामों को घोषित करने की होगी, क्योंकि छात्र कुछ समय से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मेरा ध्यान विश्वविद्यालय को और हाइटेक करते हुए आगे ले जाने पर रहेगा।"
प्रोफेसर पाण्डेय के नेतृत्व में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) गोरखपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा A+ ग्रेड से सम्मानित किया गया था। यह तब यह रैंक पाने वाला पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया था। इसके बाद, लखनऊ विश्वविद्यालय पिछले साल NAAC से A++ की शीर्ष रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया था।
प्रोफेसर पांडे ने कहा कि आने वाले दिनों में AKTU को NAAC से A++ रेटिंग दिलाने के लिए अपने सभी अनुभव का उपयोग करूंगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हर विश्वविद्यालय की नैक तैयारियों की समीक्षा में व्यक्तिगत रुचि लेकर विश्वविद्यालय को बेहतर रैंकिंग दिलाने में मदद करने के लिए काफी प्रयास कर रही हैं।
दीन दयाल विश्वविद्यालय गोरखपुर के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया का कुलपति बनाया गया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications