'मैं मुंगेरी लाल के सपने नहीं देखता, बीजेपी मुझे अब कभी..', ब्रजभूषण शरण सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना
Brijbhushan Sharan Singh News Kaisarganj Uttar Pradesh: कैसरगंज लोकसभा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। वह सपा नेता के घर पहुंचे थे।जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह राजा टोला में सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह के घर पहुंचे थे। ओमप्रकाश की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।

इस दौरान जब मीडिया ने इनसे बात कि तो इन्होंने कहा कि अब भाजपा मुझे कोई अवसर नहीं देगी। मैं मुंगेरीलाल के सपने नहीं देखता हूं। इस समय आराम की जिंदगी जी रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को बीजेपी पर भविष्य वाणी करने से बचना चाहिए।
UP News: गौतमबुद्ध नगर में शिवरात्रि जलाभिषेक की छुट्टी रद्द, अब 2 अगस्त में बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। कहा कि वह विपक्ष की भूमिका भी सही ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं। सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल पर बृजभूषण कुछ बोले तो नहीं, लेकिन कहा कि यह किसी के पक्ष में नहीं है। सरकार से संगठन बड़ा होता है।












Click it and Unblock the Notifications