UP News: पतियों से परेशान दो महिलाओं ने मंदिर में रचाई शादी, एक है 4 बच्चों की मां, Instagram पर मिली थी दोनों

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को दो विवाहित महिलाओं ने अपनी अनोखी प्रेम कहानी को शादी में बदल दिया। पतियों की प्रताड़ना से तंग आकर दोनों महिलाओं की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने रुद्रपुर के दूधेश्वरनाथ मंदिर में शादी कर ली।

मंदिर में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को माला पहनाई और मांग में सिंदूर लगाकर शादी कर ली। इस दौरान दो महिलाओं की शादी देखकर लोग हैरान रह गए। शादी के बाद जब वे मंदिर से बाहर निकलीं तो लोगों ने उनसे बात की और उनका वीडियो भी बनाया।

UP news instagram love story two women married

शराबी पति रोज करते थे मारपीट

दरअसल, ये दोनों महिलाएं गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र की रहने वाली हैं। दोनों का कहना है कि उनके पतियों ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया था। एक महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में रोज उससे मारपीट करता था।

महिला ने कहा कि शादी के बाद उसके चार बच्चे हुए। वह रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रहने लगी थी। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि उसका पति भी शराब पीने का आदी था और उस पर बेवजह शक करता था, जिसके चलते उसने भी पति को छोड़ दिया।

छह साल की दोस्ती प्यार में बदली

दोनों ने बताया कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इंस्टा पर एक-दूसरे से जुड़ने के बाद दोनों ने अपनी-अपनी परेशानियां साझा कीं। धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती गई और प्यार में बदल गई। पहले दोनों छिप-छिपाकर मिलती रहीं। फिर दोनों ने शादी करने की बात की।

23 जनवरी को दोनों महिलाएं गोरखपुर से देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वरमाला पहनाने के बाद एक महिला ने दूसरी की मांग में सिंदूर भरा। शादी के बाद दोनों का कहना है कि वे साथ रहेंगी और उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता।

उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में काफी दुख झेले हैं और अब वे एक दूसरे के साथ खुश रहना चाहते हैं। दो महिलाओं की शादी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए मंदिर पहुंचे। इलाके में इस शादी की काफी चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+