Holi Special Train: पुणे-गोरखपुर व आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ट्रेन होली पर ऐसे यात्रियों को देगी राहत

Indian Railway News Uttar Pradesh: रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01431/01432 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी का संचलन 22 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को पुणे से एवं 23 मार्च, 2024 दिन शनिवार को गोरखपुर से 01-01 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

फलस्वरूप 01431 पुणे-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 शुक्रवार को पुणे से 16.15 बजे प्रस्थान कर दौंड काॅर्ड लाइन से 17.20 बजे, अहमदनगर से 18.50 बजे, बेलापुर से 19.52 बजे, कोपरगांव से 20.33 बजे, मनमाड जं. से 22.00 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00.20 बजे, खंडवा से 02.23 बजे, इटारसी से 04.50 बजे, भोपाल से 06.40 बजे, बीना से 09.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 10.25 बजे, उरई से 11.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 15.40 बजे, गोंडा से 17.50 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, बस्ती से 19.24 बजे तथा खलीलाबाद से 20.00 बजे छूटकर गोरखपुर 21.00 बजे पहुंचेगी।

indian railway

Indian Railway: इस तारीख से नियमित होगा लखनऊ -देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन, यह रहेगा शेड्यूल
वापसी में 01432 गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी 23 मार्च, 2024 शनिवार को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 23.57 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.28 बजे, मनकापुर से 01.17 बजे, गोंडा से 01.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 04.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 06.15 बजे, उरई से 08.40 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 10.45 बजे, बीना से 13.30 बजे, भोपाल से 16.15 बजे, इटारसी से 18.15 बजे, खंडवा से 20.47 बजे, भुसावल से 21.55 बजे, तीसरे दिन मनमाड जं. से 00.20 बजे, कोपरगांव से 01.25 बजे, बेलापुर से 02.15 बजे, अहमदनगर से 03.12 बजे तथा दौंड काॅर्ड लाइन से 04.50 बजे छूटकर पुणे 06.25 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 20, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 एवं एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेगे।

Indian Railway: गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत
04022/04021 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 21 मार्च, 2024 को तथा मुजफ्फरपुर से 22 मार्च, 2024 को एक फेरे हेतु किया जायेगा।
04022 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर होली विशेष गाड़ी 21 मार्च, 2024 को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 03.23 बजे, चन्दौसी से 04.20 बजे, लखनऊ से 10.15 बजे, गोरखपुर से 15.30 बजे, छपरा से 18.35 बजे तथा हाजीपुर से 20.05 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 21.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 04021 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 23.55 बजे, छपरा से 01.45 बजे गोरखपुर से 05.15 बजे, लखनऊ से 11.50 बजे, चन्दौसी से 18.52 बजे तथा मुरादाबाद से 20.30 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 23.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी का 15, साधारण द्वितीय श्रेणी का 03 तथा सी.जी.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+