Indian Railway: गोरखपुर - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01083- 01084 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 22 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 24 मार्च, 2024 दिन रविवार को 01-01 फेरे के लिए किया जायेगा।
01083 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 22 मार्च, 2024 शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 22.35 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, ठाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन ईगतपुरी से 01.45 बजे, नासिक से 02.25 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खंडवा से 09.00 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.05 बजे, बीना से 19.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 22.10 बजे, उरई से 23.30 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 02.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 04.30 बजे, गोंडा से 06.30 बजे तथा बस्ती से 07.55 बजे छूटकर गोरखपुर 09.30 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: सहरसा-अम्बाला होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की राह कुछ इस तरह बनाएगी आसान
वापसी में 01084 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 24 मार्च, 2024 रविवार को गोरखपुर से 15.30 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 16.25 बजे, गोंडा से 17.40 बजे, लखनऊ से 19.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.05 बजे, उरई से 23.52 बजे, दूसरेे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 02.20 बजे, बीना से 04.40 बजे, भोपाल से 10.50 बजे, इटारसी से 12.45 बजे, खंडवा से 15.08 बजे, भुसावल से 17.10 बजे, नासिक से 21.13 बजे, ईगतपुरी से 22.10 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, ठाणे से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 00.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 20, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications