UP News: गजब! दूल्हे ने शादी से किया इनकार, दुल्हन ने आखिरी बार मिलने बुलाया और बना लिया बंदी
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शाहजहांपुर जिले में एक दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया तो दुल्हन ने उसे बंधक बना लिया।
जानकारी मिलने के बाद दूल्हे के घर वाले परेशान हो गए। जानकारी मिलने के बाद दूल्हे के घर वाले दुल्हन के घर पहुंचे। काफी देर तक बातचीत चली लेकिन मामले का हल नहीं निकला।

उसके बाद दूल्हे के घर वालों ने फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर समझाने के बाद किसी तरह मामले का हल निकाला।
उसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ दिया। वही इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों द्वारा दुल्हन की तारीफ की जा रही है।
ऐन वक्त पर नहीं लाया बारात
यह पूरा मामला शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां के एक युवती की शादी जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय थी।
बीते गुरुवार को बारात आनी थी लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया। इधर लड़की पक्ष द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई थी और बारात का इंतजार किया जा रहा था।
बारात ना आने की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन के घर वाले परेशान हो गए। उसके बाद लोगों ने फोन कर संपर्क किया तो पता चला कि दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं है।
दुल्हन फोन करके मिलने के लिए बुलाया
यह बात जब दुल्हन को पता चली तो उसने दूल्हे को फोन करके आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया। दूल्हा अपने भाई के साथ दुल्हन से मिलने के लिए पहुंचा।
इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे और उसके भाई को कमरे में बुलाया उसके बाद बाहर निकाल कर दरवाजा बंद कर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है। यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications