UP News: विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारी में जुटी सरकार, ये हैं वजहें
Vidhansabha News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने शीतकालीन सत्र की तैयारियों को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि शीतकालीन सत्र करीब एक सप्ताह तक चलेगा। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पास करा सकती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर, 2023 को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। प्रमुख सचिव यूपी विधानसभा, प्रदीप दुबे के अनुसार इस संबंध में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 11 नवंबर, 2023 को एक अधिसूचना जारी की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकेत दिया है कि शीतकालीन सत्र करीब एक सप्ताह तक चलेगा. राज्य सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में 2023-2024 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा है। अधिकारियों की माने तो अनुपूरक बजट का आकार और उसमें शामिल की जाने वाली वस्तुओं को अभी भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
राज्य सरकार विधायी कार्य भी करेगी और पिछले सत्र के बाद प्रख्यापित अध्यादेशों और उन विधेयकों को पेश करेगी जिन्हें हाल ही में राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इनमें उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण विधेयक 2023 भी शामिल है जिसे राज्य कैबिनेट ने 9 नवंबर, 2023 को अयोध्या में आयोजित अपनी बैठक में मंजूरी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications