7 देशों में 36 लाख भारतीयों का रखते हैं ध्यान, पीएम मोदी से है खास कनेक्शन, जानिए कौन हैं जितेन्द्र वैद्य?
UAE NRI Jitendra Vaidya Exclusive Interview: इंडियन पीपल्स फोरम के अध्यक्ष और यूएई में पीएम मोदी को रिप्रजेंट करने वाले जितेन्द्र वैद्य पिछले कुछ दिनों से भारत दौरे पर हैं। यह पिछले 26 वर्षों से यूएई में रह रहे हैं। मूलरुप से मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले जितेन्द्र वैद्य पीएम मोदी के करीबियों में शामिल हैं। जब भी भारत में चुनाव होता है तो ये एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह अपना सारा काम छोड़कर चुनावों में शामिल होते हैं। इसी क्रम में उनका सीएम योगी के शहर गोरखपुर आना हुआ। यहां से उन्होंने गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज व देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशीयों के लिए प्रचार किया एंव एक बार फिर पीएम मोदी की सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव से खास बातचीत की।
पिछले 26 वर्षों से UAE में रह रहे हैं
जितेन्द्र वैद्य पिछले 26 वर्षों से यूएई में रह रहे हैं। यहां वह पीएम मोदी को रिप्रजेन्ट करते हैं। यूएई के सात देशों में 36 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। ये इनकी जरुरतों का ख्याल रखते हैं।

मूलरुप से मध्य प्रदेश के इंदौर के हैं रहने वाले
जितेन्द्र वैद्य ने बताया कि वो मूलरुप से मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं। अपने गांव व शहर से वो बेशक दूर रहते हैं लेकिन उनक मन यहीं बसता है।
अप्रैल माह में आए हैं भारत
जितेन्द्र वैद्य ने बताया कि वे 23 अप्रैल को भारत पहुंचे। दिल्ली से उन्होंने तेलंगाना का रुख किया और करीब एक सप्ताह यहां प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं की। इसके बाद इन्होंने मध्य प्रदेश का रुख किया और सीएम मोहन यादव सहित कई नेताओं के साथ प्रचार प्रसार किया। इसके बाद इन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रुख किया। वह यहां चार पांच दिनों से हैं और गोरखपुर व आस-पास की लोकसभा सीटों पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
हर चुनाव में आते हैं भारत
वैद्य ने बताय कि वे केंद्र का चुनाव को यहा राज्य सरकार का हर चुनाव में भारत आते हैं। वह 2014 , 2018 व 2019 के चुनाव में आ चुके हैं। इसके साथ ही 2022 के चुनाव में भी उन्होंने भारत का भ्रमण किया था। 2024 के चुनाव में भी भारत आए हुए हैं।
हजारों की संख्या में एनआरआई पहुंचे हैं
वैद्य ने कहा कि सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में रहने वाले हजारों एनआरआई यहां पीएम मोदी के लिए समर्पित भाव से आए हैं। सभी अपने खर्च और पैसे पर यहां आए हैं। यह पीएम मोदी के प्रति उनके भाव को दर्शाता है
पीएम मोदी के विजन को बताया
वैद्य ने बताया कि आज पीएम मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं विश्व के नेता बन चुके हैं। ये विश्व में रह रहे भारतीयों की जरुरता का जिस तरह से ख्याल रखते हैं ऐसा किसी ने नहीं रखा। आज यूएई में लाखों की संख्या में पीएम मोदी को चाहने वाले हैं।
यूएई और भारत के गहरे हैं रिश्ते
वैद्य ने बताया कि वर्तमान समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और यूएई के रिश्ते गहरे हुए हैं। मुस्लिम देश होते हुए भी यहां 27 एकड जमीन मंदिर के लिए दी गयी यह गर्व की बात है।
सीएम योगी की सराहना की
वैद्य ने बताया कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। योगी यूएई में भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने बतया कि उत्तर प्रदेश के बाद वो बिहार के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी से मिलकर मिलती है ऊर्जा
जितेन्द्र वैद्य ने बताया कि मैं कई बार पीएम मोदी से मिल चुका हूं। कई बार उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला है। जब भी मिला उनमें नई ऊर्जा देखने को मिलती है। लोगों को अपना बनाने का उनका हूनर काबिले तारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications