Festival Special Train: जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल ट्रेन की बढ़ी फेरों की संख्या, देखें डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04646/04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन जम्मूतवी से 10, 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा बरौनी से 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक शुक्रवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04646 जम्मूतवी-बरौनी विशेष गाड़ी 10, 17, 24, 31 अक्टूबर तथा 07 एवं 14 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को जम्मूतवी से 05.45 बजे प्रस्थान कर पठानकोट से 07.35 बजे जलंधर कैण्ट से 09.40 बजे, लुधियाना से 10.42 बजे, अम्बाला कैण्ट से 12.40 बजे, सहारनपुर से 14.05 बजे, लक्सर से 15.22 बजे, मुरादाबाद से 17.55 बजे, बरेली से 19.23 बजे, सीतापुर से 22.42 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 01.45 बजे, गोरखपुर से 04.35 बजे, छपरा से 07.45 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 10.20 बजे तथा बछवारा से 10.55 बजे छूटकर बरौनी 12.40 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: आगरा कैंट- वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का इस तिथि को होगा शुभारंभ, देखें शेड्यूल
वापसी यात्रा में 04645 बरौनी-जम्मूतवी विशेष गाड़ी 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 15.15 बजे प्रस्थान कर बछवारा से 15.40 बजे, शाहपुर पटोरी से 16.10 बजे, हाजीपुर से 17.22 बजे, छपरा से 20.20 बजे, गोरखपुर से 23.55 बजे, गोण्डा से 02.35 बजे, सीतापुर से 06.00 बजे, बरेली से 09.10 बजे, मुरादाबाद से 10.45 बजे, लक्सर से 12.52 बजे, सहारनपुर से 14.00 बजे, अम्बाला कैण्ट से 15.25 बजे, लुधियाना से 17.30 बजे, जलंधर कैण्ट से 18.27 बजे तथा पठानकोट से 20.40 बजे छूटकर जम्मूतवी 22.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनाॅमी के 11 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 13 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications