Indian Railway: आगरा कैंट- वाराणसी वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का इस तिथि को होगा शुभारंभ, देखें शेड्यूल
Vande Bharat Train Agra-Varanasi News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 16 सितम्बर,2024 को आगरा कैण्ट से बनारस के मध्य वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ 02176 आगरा कैण्ट-बनारस वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जायेगा।
02176 आगरा कैण्ट-बनारस वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 16 सितम्बर,2024 को आगरा कैण्ट से 16.15 बजे प्रस्थान टूण्डला जं0 से 17.10 बजे, इटावा जं0 से 18.15 बजे तथा कानपुर सेण्ट्रल से 19.55 बजे छूटकर बनारस 23.55 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में वंदे भारत ट्रेन के 08 कोच लगाये जायेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
12 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 से यात्री समानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए 02 मोबाइल, 01 घड़ी एवं नगद रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। 12 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर द्वारा निगरानी के दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले दो शातिर चोर को मोटर साइकिल पर ले जाते हुए 06 अदद रेल लाइन के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया।
11 सितम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल टास्क टीम वाराणसी एवं रेलवे सुरक्षा बल सीवान द्वारा निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन सीवान से आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति ने महिला यात्री को टिकट दिलाने के नाम पर 2500 रूपया लेकर कैंसिल टिकट देकर जाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया तथा उक्त व्यक्ति से बरामद 2500 रूपये महिला यात्री को वापस किया गया।












Click it and Unblock the Notifications