DDU University के छात्र इस खास काम के लिए पटना के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हुए रवाना
Gorakhpur News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय एकीकरण शिविर ( एन. आइ. सी.) का आयोजन किया जाता है। इस बार द्वितीय एन.आई.सी.शिविर 12 दिसम्बर से 17 दिसंबर 2024 तक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना बिहार में आयोजत किया जा रहा है। इस शिविर में चयन हेतु भी सभी सम्बद्ध महाविद्यालय को पत्र लिखा गया था,जिसमें विश्वविद्यालय परिसर व विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयो के स्वयंसेवक सेविकाएं सम्मिलित हुए।
तत्पश्चात 05 स्वयंसेवकों तथा 05 स्वयं सेविकाओं का चयन किया गया। जिसमें क्रमशः प्रांजल गौतम, पंकज कुमार गुप्ता, हैप्पी मिश्रा, आंशिक दूबे, भूमिका पाण्डेय, कुमकुम सिंह दी.द.उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के आदित्य कुमार पाण्डेय तथा मोनी गुप्ता सेन्ट एंड्रयूज कालेज गोरखपुर, सागर चौधरी दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर तथा वासू गौण बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर चयनित हुए। चयनित स्वयंसेवको का यह ग्रुप कार्यक्रम अधिकारी डा. कौशल किशोर तिवारी राजकीय महाविद्यालय हाटा कुशीनगर के नेतृत्व में टीम रवाना हुई।

इन सभी चयनित स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा की राष्ट्रीय स्तर के ये शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यन्त ही सहायक होते हैं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का कीर्तिपताका इस शिविर के माध्यम से आप लोग सम्पूर्ण भारत के विश्वविद्यालय के मध्य फैलाएंगे।
विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण को बनाए रखने और छात्रों के बीच सह-अस्तित्व का प्रचार करने के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए प्रतिवर्ष यह शिविर आयोजित किया जाता है। राष्ट्रीय एकीकरण का एक शिविर जो 05 दिसम्बर 2024 से एम.जे.पी. रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में लगा था उसका आज समापन हुआ है, जिसके लिए कुल 04 स्वयं सेवकों व सेविकाओं को चयनित करके भेजा गया था जो कल सुबह तक वापस आएंगे।
समन्वयक डा. सत्यपाल सिंह ने भी चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं एवं इस राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की है। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार्टअप कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications